देवास नाका क्षेत्र में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल मौके पर

इंदौर: देवास नाका इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई दमकलें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। फैक्ट्री से धुएं के घने गुबार उठते देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है। आग बुझाने का काम जारी है, नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।

Next Post

ताइवान सीमा पर चीनी सैन्य अभ्यास, भारी संख्या में चीनी विमान, नौसेनिक जहाज तैनात

Tue Dec 30 , 2025
ताइपे, 30 दिसंबर (वार्ता) ताइवान के आसपास के हवाई क्षेत्र और समुद्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह तक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 130 विमान, 14 नौसैनिक जहाज और आठ ‘सरकारी जहाज’ देखे गये हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन विमानों में से 90 विमान ताइवान […]

You May Like