अब तक पकड़ाए 16 आरोपी, बाकी की तलाश
इंदौर:पार्षद कमलेश कालरा के घर हमला करने के मामले में पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एक आरोपी को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है. जबकि मुख्य आरोपी जीतू यादव (जाटवा) व उसका भाई अवी अब तक फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पार्षद कमलेश कालरा प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. कुलकर्णी का भट्टा में रहने वाले 27 वर्षीय सौरभ पिता राजकुमार परेता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पार्षद कालरा के मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. बाकि आरोपियों की तलाश की जा रही है.
