ग्वालियर: ग्वालियर-चंबल संभाग में जल निकासी की सूचना और चेतावनी तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश संभागीय आयुक्त ने दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में जलाशयों से जल निकासी की सूचनाएं जिला प्रशासन व पुलिस तक समय पर पहुंचें, इसके लिए बेहतर समन्वय जरूरी है।
अगले दस दिनों में आपदा प्रबंधन कार्ययोजना का अभ्यास कर लिया जाए और सभी संपर्क नंबरों पर परीक्षण अवश्य हो। नदियों व जलाशयों किनारे धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में पुलिस, कलेक्टर, जल संसाधन विभाग और होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
