सरेराह छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

सतना: गरबा प्रैक्टिस से लौट रही युवती से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।सिटी कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह धवारी स्थित रंगभूमि पैलेस से गरबा प्रैक्टिस कर पैदल घर लौट रही थी।

व्यंकट क्रमांक-1 के पास ध्रुव पटारिया स्कूटी से आया, हाथ पकड़कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर जबरदस्ती छेड़छाड़ की और मोबाइल पटक दिया। शोर सुनकर लोगों के आने पर आरोपी भाग गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी ध्रुव पटारिया (22) निवासी कंपनीबाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

Next Post

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में निर्णायक मोड़, टीही-धार रेलखंड तैयार होने की ओर

Wed Oct 14 , 2026
इंदौर:इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना अब एक अहम पड़ाव पर पहुंच गई है. टीही से धार के बीच करीब 47 किलोमीटर लंबे रेलखंड का निर्माण अंतिम चरण में है. टीही के पास लगभग 3 किलोमीटर लंबी टनल बनकर तैयार हो चुकी है और इसके भीतर 2,957 मीटर में बैलास्टलेस ट्रैक […]

You May Like

Play sound