संस्कार और संस्कृति पर मुमुक्षु मंडल का 18वां बाल एवं युवा शिक्षण शिविर शुरू

भोपाल। दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में 18वें बाल एवं युवा शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर प्रभारी मोहित बड़कुल ने बताया कि आठ दिवसीय इस शिविर में धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, संस्कार और सात्विक जीवन शैली के मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे।

शिविर के दौरान ‘जियो और जीने दो’ के संदेश के साथ जीव दया, परस्पर सहयोग तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रतिभागियों को नैतिक मूल्यों और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली शिक्षाएं भी प्रदान की जाएंगी।

शिविर में मार्गदर्शन के लिए बाहर से आए विद्वानों में पं. अशोक मांगुलकर और पं. रितेश शास्त्री (इंदौर) प्रमुख रूप से उपस्थित हैं। शुभारंभ अवसर पर पंचायत अध्यक्ष पंकज, विद्यालय समिति अध्यक्ष आलोक पंचरत्न, मंडल अध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री देवेंद्र बड़कुल, राजीव मोदी, अनुभव जैन, आशुतोष जैन, संजीव जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

 

Next Post

आधे घंटे की बारिश ने खोल दी प्री-मानसून मेंटिनेंस की पोल     

Mon Jun 1 , 2026
सतना :विद्युत वितरण कंपनी और नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार प्री-मानसून मेंटिनेंस का दावा किया जा रहा है. लेकिन रविवार को हुई महज आधे घंटे की बारिश ने किए जा रहे तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी. एक ओर जहां जाम नालियों का कचरा सडक़ पर […]

You May Like