संपत्तिकर में उल्लेखनीय कार्य पर राजस्व कर्मचारियों को किया सम्मानित

ग्वालियर: इस बार ग्वालियर नगर निगम को संपत्तिकर में 116 करोड़ का राजस्व मिलने के बाद नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय ने राजस्व वसूली में उल्लेखनीय कार्य करने पर राजस्व कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कमिश्नर संघप्रिय ने नगर निगम में जीआईएस सर्वे सहित संपत्ति कर वसूली में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया। उन्होंने वार्ड 40 के कर संग्रहक विकास श्रीवास्तव को भी सम्मानित कर प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर मुनीष सिकरवार व उपायुक्त रजनीश गुप्ता भी उपस्थित थे।

इस प्रयास से नगर निगम का राजस्व अमला बेहद उत्साहित हैं। राजस्व अमले ने फरवरी, मार्च में निगम कमिश्नर संघप्रिय के लगातार निर्देशों व उनके नेतृत्व में विशेष प्रयास कर 116 करोड़ का संपत्तिकर वसूला, जो अब तक का एक रिकार्ड है। नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय का यह भी प्रयास है कि इस नये वित्तीय वर्ष में 2026-27 में यह संपत्ति कर वसूली 200 करोड़ से आगे पहुंचे। इसके लिये वह सारी संपत्तियों का जीआईएस सर्वे भी करा चुके हैं।

अब शहर का प्रत्येक भवन व बिल्डिंग नगर निगम के विधिवत रिकार्ड में हैं।ग्वालियर नगर निगम के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र ने भी संपत्ति कर वसूली में उल्लेखनीय रिकार्ड बनाया है। इस बार ग्रामीण के मात्र चार वार्डों से ही 16 करोड़ रूपये की वसूली की गई है। गत वर्ष यह राशि मात्र 13.69 करोड़ रूपये थी। ग्रामीण को संपत्ति कर में यह वसूली उपायुक्त रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में प्राप्त हुई है।

Next Post

मंदिर के पास जाम का विरोध: अरेरा कॉलोनी में अवैध शराब दुकान के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Thu Apr 23 , 2026
भोपाल: राजधानी के अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में आर्य समाज मंदिर के समीप संचालित अवैध शराब दुकान के खिलाफ गुरुवार को स्थानीय निवासियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान को तत्काल हटाने […]

You May Like