चौपाल में विधायक राय ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

सीहोर. चौपाल लगाकर विधायक सुदेश राय ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कॉल कर निर्देशित किया. विधायक कार्यालय के बाहर जनसुनवाई आयोजित की गई. जिसमें विधायक सुदेश राय द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से आने वाले नागरिकों की समस्याओं को चौपाल लगाकर सुना और अपने स्टाफ को संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण के लिए पत्राचार करने मौखिक निर्देशित करने के लिए कहा. चौपाल में शहर सहित श्यामपुर दोराहा अहमदपुर देवीपुर से लोग पहुंचे. कृषि भूमि का बटान नहीं होने, नामांतरण नहीं होने, बिजली के बिल, पेंशन सहित अन्य समस्याएं विधायक राय के समक्ष नागरिकों ने प्रस्तुत की.

 

Next Post

मातारानी के दरबार में लगे छप्पन भोग

Thu Oct 2 , 2025
शाहगंज। नगर में स्थापित की गई मां भगवती एवं मां काली की प्रतिमाएं एवं नव देवियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. नवदुर्गा पर्व अंतिम दिन पंडालों में विशेष पूजा अर्चना की गई. जगह जगह कन्या भोज का आयोजन किया गया एवं माता के दरबार में छप्पन भोग […]

You May Like