रेलवे की तत्परता से यात्री की बची जान 

जबलपुर। दानापुर से बेंगलुरु जाने वाली संघमित्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत शनिवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। 51 वर्षीय दिलीप शाह को सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। जिसकी सूचना परिजनों ने ट्रेन कंडक्टर को दी जिसने तुरंत ही रेलवे कंट्रोल को जानकारी दी घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहपुर और जबलपुर के रेलवे अधिकारियों को तत्काल अलर्ट किया गया। ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक डॉ. आरआर कुर्रे ने तुरंत यात्री की जांच की और उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता से यात्री की हालत में सुधार हुआ। आवश्यक दवाइयां देने के बाद उन्हें आगे की यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई।

Next Post

स्वास्थ्य ही मानव जीवन की आधारशिला : प्रधान न्यायाधीश मिश्र 

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर। विगत शनिवार को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशगण एवं न्यायिक कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक व्यापक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर […]

You May Like