विक्टोरिया के पलंग खाली, ड्यूटी का समय काट रहा स्टाफ

जबलपुर: जिला अस्पताल विक्टोरिया की ओपीडी में एक दम से करीब 60 फीसदी मरीजों की गिरावट देखने मिली है। जिस कारण अस्पताल का ड्यूटी स्टाफ पिछले कई दिनों से अस्पताल में सिर्फ अपनी ड्यूटी के घंटे काट रहा है। नवभारत के कैमरे में जो तस्वीरें कैद हुईं उसमें स्पष्ट दिखा कि विक्टोरिया अस्पताल के कई पलंग जो एक समय मरीजों से खचाखच भरे होते थे वे आज खाली पड़े हुए हैंं। और ड्यूटी स्टाफ कहीं मोबाइल में तो कहीं आपसी चर्चाओं में समय काट रहा है।

कई लोग तो इस बारे में ये कहते नजर आ रहे हैं कि नए साल का जश्र मनाने के चक्कर में मरीजों को उनके परिजनों द्वारा अस्पताल से डिस्चार्ज कराया जा रहा है। इसको लेकर जिला अस्पताल विक्टोरिया प्रबंधन द्वारा मरीजों के परिजनों को भी समझाइश दी गई है कि वे नए साल का जश्र मनाने में अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई रिस्क न लें क्योंकि जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से जिला अस्पताल विक्टोरिया में एक्सीडेंट के ही मरीज इलाज के लिए आए हैं इसके अलावा सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज अस्पताल आते हैं और संंबधित डॉक्टर्स से दवाईयां लिखवाकर अपने-अपने घर चले जा रहे हैं।
इनका कहना है-
–जिला अस्पताल विक्टोरिया में अभी ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या कम है जिस कारण अस्पताल के पलंग खाली हैं। अस्पताल में अभी एक्सीडेंट में घायल मरीजों का इलाज जारी है।
–डॉ. नवीन कोठारी, सिविल सर्जन, विक्टोरिया अस्पताल।

Next Post

सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता और मितव्यता का संदेश देने का माध्यम : सीएम डॉ. यादव

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार ही परिवार परंपरा की निरंतरता का आधार बनता है। पाणिग्रहण संस्कार का संतों के सानिध्य और सामूहिक विवाह के आनंद के साथ संपन्न होना विशेष संयोग और […]

You May Like