भोपाल के मास्टर प्लान 2047 के ड्राफ्ट पर आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। बीते दिन रहवासियों की आपत्तियों के बाद अब आज व्यापारी संघ करीब दो हज़ार अपातियों को लेकर टीएनसीपी कार्यालय पहुंचे
शुक्रवार को शाहपुरा स्थित टीएंडसीपी कार्यालय के बाहर व्यापारियों ने पहुंचकर व्यावसायिक भू-उपयोग, FAR, कन्वर्जन फीस और सीलिंग की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
व्यापारियों की मांग है कि कन्वर्जन फीस एकमुश्त और कुल 5 प्रतिशत तय की जाए। फीस जमा करने पर पूरा कमर्शियल FAR मिले और पुराने बाजारों को भी राहत दी जाए।
अब भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान भी मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने पहुंचेंगे।
यानी भोपाल के भविष्य की योजना पर मंथन तेज है, लेकिन व्यापारी हों या किसान—दोनों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मास्टर प्लान 2047 उनकी मांगों को कितनी जगह देता है।
