फिरोज खान की जांच में 20 करोड़ की संपत्ति मिली, 50 अचल संपत्तियां सामने आईं

इंदौर. पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्च कार्रवाई में अब तक 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति का पता चला है. जांच में 50 अचल संपत्तियां सामने आई हैं. इनकी गाइडलाइन कीमत 18.29 करोड़ रुपए, जबकि वर्तमान बाजार कीमत करीब 65.71 करोड़ रुपए आंकी गई है.

ज्ञात हो कि लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी. इसके बाद जांच में देवास के सीनियर राधागंज क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में दो भूखंडों की जानकारी सामने आई. ये भूखंड साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खरीदे गए थे. 958 वर्गफीट के एक भूखंड की खरीद कीमत 8.74 लाख रुपए और 1060 वर्गफीट के दूसरे भूखंड की कीमत 9.32 लाख रुपए दर्ज है. दोनों की वर्तमान बाजार कीमत करीब 60.54 लाख रुपए आंकी गई है. जांच में महाराजा रियल एस्टेट के बैंक खाते में 9.70 लाख रुपए जमा होने की जानकारी भी मिली है. अब तक बैंक खातों में कुल 19.76 लाख रुपए जमा पाए हैं. लोकायुक्त की अब तक की जांच में 20,00,36,570 रुपए की चल-अचल संपत्ति सामने आई है. इसमें शामिल 50 अचल संपत्तियों की गाइडलाइन कीमत 18,29,53,362 रुपए और वर्तमान बाजार कीमत 65,71,90,768 रुपए अनुमानित है.

Next Post

बिलौआ में लगा जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर, मौके पर सुलझी समस्यायें

Fri Oct 23 , 2026
ग्वालियर। भूपेन्द्र रावत व मनेश चौरसिया अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। वे दूसरों के सहारे से ही चल फिर पाते हैं। तनुष्का गुप्ता को बहुत कम दिखाई देता है। इन सभी को उनके घर के नजदीक ही दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाकर सौंपे गए। चरन सिंह, बाबू सिंह व राम बहादुर सिंह को […]

You May Like