सलकनपुर धाम की दुकानों में लगी आग

मंदिर के पास 12 दुकानें जलकर राख ढाई घंटों से बुझाने की कोशिश जारी सीहोर जिले के रहटी के पास स्थित सलकनपुर में मां विजयासन देवी धाम के पास आज सुबह 12 से ज्यादा दुकानों में अचानक आग लग गई।घटना सुबह 8.30 बजे की है। पिछले ढाई घंटों से आग बुझाने की कोशिश जारी है।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण दुकानों के बाहर पड़ा कचरा और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि सभी दुकानें जलकर राख हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम और थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में राहत टीम ने टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि 12 दुकानों में आग लगने की सूचना मिली है। क्षेत्र के एसडीओपी रवि शर्मा ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है। एसपी दीपक शुक्ला के अनुसार रेस्क्यू टीम को पूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है। कई दुकानों का आग बुझ भी गई है। अभी तक दुकानों में हुए नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

Next Post

यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ के बस्तर का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

Wed Mar 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 मार्च (वार्ता ) छत्तीसगढ़ का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अनूठी जैव विविधता के साथ भारत का नया यूनेस्को धरोहर दावेदार बन गया है और इस उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन के लिए यह […]

You May Like