भारत में होंगे 2029 के विश्व पुलिस और अग्निश्मन सेवा खेल

नयी दिल्ली 27 जून (वार्ता) भारत ने प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निश्मन सेवा खेलों की वर्ष 2029 की मेजबानी से संबंधित बोली में जीत हासिल की है और इन खेलों का आयोजन अहमदाबाद में किया जायेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्वयं इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निश्मन खेल 2029 की मेजबानी मिलना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है।

भारत ने 2029 में होने वाले विश्व पुलिस और अग्निशमन सेवा खेलों 2029 की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है। बर्मिंघम में आयोजित समारोह में भारत ने वियतनाम को पछाड़कर इन खेलों के लिए बोली जीती।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किया जायेगा। इससे भारत में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई मिलेगी और विश्वभर के पुलिस और अग्निश्मन सेवा के खिलाड़ियों के लिए यह भव्य मंच साबित होगा।

श्री शाह ने भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निश्मन सेवा खेल 2029 की मेजबानी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन खेलों की मेजबानी मिलना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विस्तृत खेल ढांचे के निर्माण की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , “ भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निश्मन खेल 2029 की मेजबानी मिलना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। भारत को इन खेलों की मेज़बानी मिलना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विस्तृत खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है। अहमदाबाद का इन खेलों के आयोजन स्थल के रूप में चुना जाना, जिसमें पुलिस, अग्निशमन और आपदा सेवाएं 50 से अधिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगी, एक खेल स्थल के रूप में शहर की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।”

Next Post

श्रीलंका और बंगलादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का स्कोर बोर्ड

Fri Jun 27 , 2025
कोलंबो 27 जून (वार्ता) श्रीलंका और बंगलादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का स्कोर बोर्ड इस प्रकार है। श्रीलंका पहली पारी… बल्लेबाज…………………………………………………..रन पथुम निसंका कैच अनामुल बोल्ड तैजुल………………158 लहिरू उदारा पगबाधा तैजुल……………………………..40 दिनेश चांदीमल कैच लिटन बोल्ड हसन………………..93 प्रभात जयसूर्या कैच मिराज बोल्ड नाहिद […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।