अवैध उत्खनन व परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जप्त

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में आज जांच अभियान चलाया गया।जानकारी के अनुसार कार्रवाई के तहत बिना नंबर के 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से मुरूम का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को जप्त कर पुलिस कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

इसके अतिरिक्त खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा पृथक कार्रवाई करते हुए 2 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इनमें से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन करते हुए गोरबी क्षेत्र में पकड़ी गई, जबकि 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली बोल्डर का अवैध परिवहन करते हुए मोरवा थाना क्षेत्र में पकड़े गये।
जियावन पुलिस ने अवैध रेत के साथ ट्रैक्टर को पकड़ा
जियावन पुलिस ने एक अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर को जप्त करते हुये कार्रवाई की है। जियावन थाना प्रभारी उप.पु.अधी. रोशनी कुर्मी एवं थाना के स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेड की कार्यवाही करते हुये बिना नम्बर की नीले रंग की सोनालिका कम्पनी का ट्रैक्टर का चालक अवैध रूप से रेत का बिक्री के लिये परिवहन करते पाने जाने पर से मौके से ट्रैक्टर मय अवैध रेत 3 घन मीटर रेत लोड कीमत 5 लाख 8 हजार रूपये जप्त किया गया।

उक्त ट्रैक्टर के आरोपी चालक नरेन्द्र केवट पिता रामप्रसाद केवट उम्र 32 वर्ष निवासी चन्दुआर एवं वाहन स्वामी सुमित पाठक उर्फ शनि निवासी चन्दुआर का यह कृत्य धारा 303(2), 317 (5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम 51/177 एमव्ही एक्ट का अपराध दर्ज की है।

Next Post

महामंडलेश्वर, महंत, साधू संत भी बेटियों के सम्मान में संघर्ष को तैयार

Tue Dec 2 , 2025
ग्वालियर: सकल हिंदू समाज द्वारा आईएएस संतोष वर्मा को सेवा मुक्त कर उनकी संपत्ति की जांच करने की मांग को लेकर 5 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कमिश्नरी कार्यालय, विवेकानंद ओवरब्रिज के पास धरना प्रदर्शन के लिए जन जागरण हेतु चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत आज गंगा दास […]

You May Like