त्योहारों की खुशियों पर गड्ढों का ‘ग्रहण’, क्या 30 अक्टूबर तक सुधर पाएंगी सड़कें

भोपाल। भोपाल में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन शहर की सड़कों पर लोगों का सफर आसान नहीं होने वाला। वजह है—सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे। पीडब्ल्यूडी की प्रमुख सड़कों के सुधार की तय समयसीमा 30 सितंबर थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। अब इसकी अवधि बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दी गई है।

शहर में पीडब्ल्यूडी के करीब 573 किलोमीटर सड़क नेटवर्क में से कई हिस्सों में सड़कें बदहाल हैं। जेके रोड, रायसेन रोड, करोंद-सुबह मार्ग, ललवाटी-गांधी नगर मार्ग समेत कई प्रमुख रास्तों पर गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब त्योहारों के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ेगा, तब इन गड्ढों से लोगों को राहत कब मिलेगी?

वहीं इस मामले पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी आर, एल, वर्मा ने हमे बताया की “सड़कों की मरम्मत और रखरखाव का काम प्राथमिकता से कराया जा रहा है। जिन मार्गों पर गड्ढे या सड़क की सतह खराब है, वहां आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के साथ गुणवत्ता की भी निगरानी की जा रही है।”

Next Post

प्रमोद, भाविना ओपनिंग सेरेमनी के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल 18 अक्टूबर को नागोया में होने वाले आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक के तौर पर भारतीय दल को लीड करेंगे। भारत के सबसे मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक, भगत ने 2014 और […]

You May Like