
इंदौर। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1.10 लाख रुपये से अधिक कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अशफाक (41) पिता आसिफ अली निवासी सोनिया गांधी नगर, हाल मुकाम गोहर नगर, खजराना को रंगून गार्डन के पास संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 11 ग्राम से अधिक अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह खुद नशे का आदी है और जल्दी पैसे कमाने के लालच में ड्रग्स की खरीद-बिक्री में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। क्राइम नेटवर्क के अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
