6 माह बाद भी नही आया बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम, छात्र परेशान

रीवा: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीए प्रथम वर्ष का परीक्षणा परिणाम आज तक घोषित नही किया गया. जिसके कारण हजारो छात्रों का भविष्य अंधकार में है. मई में परीक्षा सम्पन्न हुई थी, लेकिन समय पर परीक्षा परिणाम घोषित नही किया गया. जबकि अन्य कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है. प्रथम वर्ष के छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर परेशान है, द्वितीय वर्ष की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

कई बार कुलगुरू और कुलसचिव से छात्रो ने शिकायत भी की, बावजूद इसके परीक्षा परिणाम घोषित नही हुआ. अगर जल्द ही परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय घोषित नही करती तो प्रभावित छात्र विरोध प्रदर्शन करेगे. उधर कुलसचिव डा. सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि बारिश के चलते 5-6 केन्द्रो की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और बाद में परीक्षा सम्पन्न कराई गई, जिसके कारण परीक्षा परिणाम में विलम्ब हुआ है. लेकिन परीक्षा परिणाम बनकर तैयार हो गया है जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. उन्होने बताया कि इसी सप्ताह या फिर अगले सप्ताह बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित होगा.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को चुनौती देने उतरेगा भारत

Wed Oct 29 , 2025
नवी मुंबई, 29 अक्टूबर (वार्ता) भारत अपने ही बनाए एक तूफ़ान के मुहाने पर खड़ा है। कल डीवाई पाटिल स्टेडियम में, हरमनप्रीत कौर की टीम सिर्फ़ सेमीफ़ाइनल नहीं खेलेगी, बल्कि खेल की सबसे शक्तिशाली बादशाहत का सामना करेगी और ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में पहले से ही लिखी जा चुकी कहानी […]

You May Like