खेत पर जा रहे किसान पर हमला, गंभीर रूप से घायल

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठौरा गांव में बीती शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अपने खेत की रखवाली के लिए जा रहे 24 वर्षीय किसान मोनू कुशवाहा पर गांव के ही चार युवकों ने बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपियों ने शराब के नशे में लाठी-डंडों, पत्थरों और जूतों से मोनू की पिटाई की और उसकी पल्सर बाइक भी तोड़ दी।

हमले के बाद आरोपियों को शक था कि मोनू की मौत हो गई है, जिसके चलते वे मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

ग्रामीणों का आरोप – आरोपी करते हैं अवैध शराब का कारोबार

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले संतोष, सोनू, शिवांश और चाहत सिंह गांव में अवैध शराब बेचने का काम करते हैं और अक्सर दहशत फैलाने के लिए लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आरोपियों की पुलिस से सांठगांठ होने के कारण अब तक उन पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Next Post

बारूद के ढेर पर बसी थी बस्ती पटाखों में ब्लास्ट से दहशत

Mon Oct 13 , 2025
गंजबसौदा।त्योंदा रोड पर स्थित एक पटाखा दुकान में दोपहर में आग लग गई. दुकान से तेजी से धुआं निकलता देख और तेज धमाकों की आवाजें सुनकर स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस अधिकारी और फायर […]

You May Like

मनोरंजन