थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए 15 यूनिट रक्तदान

जबलपुर। थैलेसीमिया सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए नागल गारमेंट इंडस्ट्रीज फॉक्सलाइफ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कंपनी के निदेशक प्रदीप अग्रवाल सहित दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर 15 यूनिट रक्त एकत्रित कराया। रक्त संग्रहण मेडिकल ब्लड बैंक की टीम ने किया। शिविर को सफल बनाने में एचआर मैनेजर प्रिया तिवारी, विजुअल मैनेजर आशीष खत्री, डॉ. भगवानदास यादव, कपिल थधानी, नीलेश गुप्ता सहित टीम का सहयोग रहा।

Next Post

करणी सेना स्थापना दिवस पर महाआरती

Thu Sep 24 , 2026
जबलपुर। श्री राजपूत करणी सेना के स्थापना दिवस पर जिला जबलपुर क्षत्राणी इकाई ने स्वयंभू सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणेशजी को छप्पन भोग अर्पित किया गया।महाआरती में शेफाली सिंह, प्रियंका पवार, कुसुम सिंह, चंदा सिंह, मुक्ता चौहान, प्रीति सिंह, सेलिना सिंह सहित […]

You May Like