राजस्व वसूली में उत्कृष्ट कार्य के लिए नीमच नगरपालिका चयनित

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच को वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्कृष्ट राजस्व वसूली के लिए मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा चयनित किया गया है। यह उपलब्धि मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में की गई राजस्व वसूली के लिए मिली है।

संचालनालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभागीय योजना क्रमांक 6602 के क्रियान्वयन के लिए गठित समिति की अनुशंसा पर नीमच नगरपालिका का उत्कृष्ट कार्य के लिए चयन किया गया तथा योजना अंतर्गत राशि स्वीकृत की गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगर पालिका परिषद नीमच को पत्र जारी कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Next Post

एमपी बोर्ड की सख्ती: पहली बार पेपर के हर पेज पर स्कूल की ‘पहचान’, लीक हुआ तो देना होगा डीआईएस कोड

Mon Aug 31 , 2026
नीमच। माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस बार सख्त व्यवस्था लागू की जा रही है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र के प्रत्येक पेज पर संबंधित स्कूल की अलग पहचान होगी। यदि परीक्षा का पेपर लीक […]

You May Like

मनोरंजन