वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने टीटीई रेस्ट हाउस का किया निरीक्षण

भोपाल: वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहल की है. संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में टीटी रेस्ट हाउस में व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया गया.इस दौरान उप मंडल अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, इंजीनियरिंग ब्रांच सचिव अर्जुन उटवार और मेन ब्रांच संगठन सचिव विकास कश्यप ने रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया. पदाधिकारियों ने वहां कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों और व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली.

संघ पदाधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रेस्ट हाउस में ठहरने के दौरान किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाए. वेसेंरेमसं पदाधिकारियों ने अधिकारियों से व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा. संघ ने कर्मचारी हित में इस तरह की पहल आगे भी जारी रखने की बात कही.

Next Post

मारपीट मामले में शराब कारोबार का एंगल

Wed Sep 23 , 2026
सिंगरौली: बिलौजी स्थित बजाज एजेंसी के समीप मंगलवार को हुई मारपीट और पथराव की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना […]

You May Like