16200 करदाताओं से अब तक वसूली गई 83 करोड़ की बकाया राशि

बकाया कर जमा करने में अब सिर्फ 6दिन शेष

जबलपुर: निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर सोमवार को 4170 करदाताओं ने नगर निगम के खजाने में 1 करोड़ 41 लाख रुपए जमा किए हैं। वसूली की कार्रवाई में अभी तक 16200 करदाताओं ने नगर निगम के खजाने में 83 करोड़ रुपए जमा किए हैं। बकायादारों के पास बकाया राशि को जमा करने के लिए अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं। 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से बकाया कारों की राशि दोगुनी वसूली जाएगी। उधर निगमायुक्त प्रीति यादव ने करदाताओं की सुविधा के लिए सुबह 9 बजे से कैश काउण्टर खोलने के निर्देश भी जारी किए हैं।

कुछ इस तरह वसूली गई है राशि
उपायुक्त श्री सनखेरे ने बताया कि आज 4170 करदाताओं ने 1 करोड़ 41 लाख रूपये की राशि निगम खजाने में जमा की है। उन्होंने बताया कि सम्पत्ति कर में 2500 करदाताओं ने 1 करोड़ 16 लाख रूपये, डोर टू डोर में 800 करदाताओं ने 7 लाख रूपये एवं जल शुल्क के रूप में 870 करदाताओं ने 18 लाख रूपये की राशि निगम खजाने में जमा की है। श्री सनखेरे ने बताया कि अभी तक 16200 करदाताओं ने 83 करोड़ रूपये की राशि जमा की है, निर्धारित लक्ष्य 130 करोड़ रूपये है, शेष अभी 47 करोड़ रूपये की राशि करदाताओं से वसूल की जाना है।

वहीं निगमायुक्त प्रीति यादव ने करदाताओं से अपील की है कि 31 मार्च के पूर्व अपनी करों की राशि जमा कर नगर निगम की अप्रिय कार्यवाही से बचें तथा निगम विकास में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से राशि दो गुना हो जायेगी जिसमें आने वाली लोक अदालत में भी राहत नहीं मिलेगी।

Next Post

शराब के लिए मारपीट की अब गया जेल

Tue Mar 25 , 2025
सतना: अंटी चाय वाली दुकान प्रेम नर्सिंग होम के सामने शराब के लिए पेसै मांगने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . गत 21मार्च को फरियादी आयान खान पिता फिरोज खान उम्र 21 वर्ष निवासी नजीराबाद मुक्तीधाम के पास सतना ने रिपोर्ट […]

You May Like

मनोरंजन