प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विजयपुर: शिवांश युवक मंडल समिति विजयपुर द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ नवांकुर संस्था सखियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में 40 प्रतिभागिनियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय समाधियां प्राचार्य, अतिथि के रूप में जिला समन्वयक श्रीमति नेहा सिंह, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद श्योपुर उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव हरेंद धाकड़ द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सभी अतिथियों का माला पहनाकर कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर हेमंत शर्मा मेंटर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी गई एवं सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने प्रेरित किया गया। जिला समन्वयक द्वारा नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की भूमिका के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई.

कार्यक्रम का संचालन एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की संपूर्ण जानकारी परामर्शदाता हेमंत शर्मा द्वारा प्रशिक्षण लेने वाले सभी पदाधिकारी को दी गई. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन दोजीराम जाटव परामर्शदाता द्वारा किया गया. इस अवसर पर रमाकांत शर्मा गौरव तिवारी नेहा उपाध्याय दीवानगी शर्मा ममता जाटव विश्वनाथ धाकड़ हरेंद्र सिंह धाकड़ एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

Next Post

टाटा. ईवी ने पेश किया हैरियर. ईवी का नया मॉडल फियरलेस प्लस क्वाड 75

Sat Mar 21 , 2026
मुंबई, 21 मार्च (वार्ता) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली इकाई टाटा.ईवी ने शनिवार को हैरियर.ईवी का नया मॉडल फीयरलेस प्लस क्वॉड75 पेश करने की घोषणा की। इसकी एक्स शोरूम कीमत 26.49 लाख रुपये है। इसमें चार्जर की लागत शामिल नहीं है। एसी फास्ट चार्जर के लिए […]

You May Like