नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में पार्टी की जीत पर राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस परिणाम से साबित हो गया है कि जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है। उन्होंने कहा, “राजस्थान की जनता का हृदय से आभार।”
राजस्थान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने एकजुट होकर जमीनी मुद्दों को उठाया और जनता के विश्वास को मजबूत किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता का यह विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
