एसएम सिस्टम से धान कटाई व्यवस्था पर उठे सवाल, किसानों ने जताई नाराजगी

जबलपुर: पनागर क्षेत्र के कुछ किसानों ने हार्वेस्टर में एसएम सिस्टम लगाकर कटाई करने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है और नई व्यवस्था को फेल बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम पंचायत बम्हनौदा के अंतर्गत ग्राम फूटाताल (पनागर) में एसएमएस लगाकर हार्वेस्टर से धान की कटाई की प्रक्रिया जारी थी। इस दौरान किसान का कहना है कि संबंधित अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचकर देख सकते हैं कि स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाकर सही तरीके से फसलों की कटाई नहीं हो पा रही है, यह व्यवस्था पूरी तरह से फेल है।
प्रशासन ने किया है स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह ने जिले में पराली- नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए फसल कटाई में उपयोग होने वाले सभी कम्बाईन हार्वेस्टरों में स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम (एस.एम.एस.) अनिवार्य किये जाने के आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार फसल कटाई के लिए आने वाले कम्बाईन हार्वेस्टरों को बिना स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम के जिले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा एवं उसके बिना फसलों की कटाई भी नहीं होगी।

Next Post

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’: इरफ़ान पठान

Sun Oct 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को तीसरे वनडे में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शतकधारी रोहित शर्मा और अर्धशतक बनाने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफ़ान पठान ने कहा कि अपनी पारी से दोनों बल्लेबाजों ने दिखा दिया […]

You May Like