हजरत ख्वाजा खानून का 508वां आठ दिवसीय उर्स मेला 8 अक्टूबर से

ग्वालियर: प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून के 508वें उर्स मेले की तारीख घोषित कर दी गई है। दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी ने उक्त घोषणा करते हुए बताया कि देश के प्रमुख सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून साहब का 508 वां उर्स मेला आगामी आठ अक्टूबर से पन्द्रह अक्टूबर तक परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा। दरगाह के नायब सज्जादानशीन डॉ ऐजाज़ खानूनी ने बताया कि उर्स मेले की तारीख की घोषणा होते ही उर्स मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। दरगाह की मरम्मत,साफ सफाई,रंग रोगन का काम आरंभ कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि ख्वाजा खानून साहब के उर्स मेले में देश भर से उनके अनुयाई जाति पांति, ऊंच नीच छोटे बड़े का भेद भूलकर भारी संख्या में भाग लेते हैं। आठ दिवसीय समारोह में धार्मिक आयोजन के अलावा अखिल भारतीय मनकवती मुशायरा, राष्ट्रीय सेमिनार, उत्सव कब्बाली, संत सम्मेलन आदि के विशिष्ट आयोजन होंगे। दरगाह हजरत ख्वाजा खानून शासन संधारित दरगाह होने से सम्भागीय आयुक्त के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन द्वारा मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थायें की जाएंगी।

Next Post

Sabudana Rasmalai Recipe: व्रत में भी रसमलाई का स्वाद लेना है तो बनाएं साबूदाना रसमलाई, बेहद आसान है रेसिपी

Sun Sep 20 , 2026
Sabudana Rasmalai: रसमलाई का स्वाद लेना है लेकिन कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं? बनाएं साबूदाना रसमलाई। दूध, केसर और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह मिठाई स्वाद में एकदम शाही लगती है। Sabudana Rasmalai Vrat Recipe: रसमलाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी और मलाईदार, ठंडी और केसर-इलायची वाली […]

You May Like