जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल के पास कैफे में चोरी की वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक प्रेमशंकर पटैल 22 वर्ष निवासी छोटा जैन मंदिर पुरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोल क्वाटर मेडिकल गेट के बाजू से अपना टीन का टपरा रखकर कैफे चलाता है।
ताला लगाकर रीवा चला गया था, जब वापिस आया तो दुकान जाकर देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था 45 हजार रूपये का सामान गायब था।
