जबलपुर : विकलांग सेवा भारती चेतना में 60 दिव्यांग बच्चों को गर्म जैकेट वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में बच्चों को विशेष राहत मिली। कार्यक्रम में सचिव मिताली बनर्जी, पूर्व निशक्तजन आयुक्त दीपांकर बनर्जी, प्राचार्य सचिन प्रजापति और सभी शिक्षक उपस्थित रहे। अभिवाहक औरबच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
संस्था लगातार दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक सहयोग, सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए ऐसे सेवा कार्य करती आ रही है। इस वितरण कार्यक्रम ने एक बार फिर सिद्ध किया कि विकलांग सेवा भारती समाज में संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
