UN में सिंधु जल पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- सिंधु जल रोकना ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल को लेकर भारत पर निशाना साधा। अपने संबोधन में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के सिंधु जल को रोकने, बाधित करने या उसका रुख मोड़ने की किसी भी कोशिश को पाकिस्तान “युद्ध की कार्रवाई” के तौर पर देखेगा।

शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत के रुख का भी विरोध किया। भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखने का फैसला किया था।

सिंधु जल को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। UNGA में शहबाज का यह बयान इसी तनाव के बीच सामने आया है।

.....

Next Post

सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से भारी तबाही, दर्जनों परिवार बेघर होकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुटे

Sat Sep 26 , 2026
ग्यालशिंग (सिक्किम), सिक्किम में लगातार जारी मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है, जिसके चलते राज्य के ग्यालशिंग जिले के अंतर्गत आने वाले रिम्बी गांव में भीषण भूस्खलन (Landslide) की घटना सामने आई है। पहाड़ी से नीचे गिरे भारी मलबे, पत्तथरों और कीचड़ की चपेट में […]

You May Like