शाहपुरा स्थित पार्क से गायब हुआ शेड, जीआईएस के लिए कराया था सौंदर्यीकरण

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा तालाब, के किनारे स्थित भगवान् ऋषभ देव उद्यान से हाल ही में शेड और ब्लॉक उखडऩे का मामला सामने आया है। तालाब के किनारे बने पार्क में लगेे शेड और कुछ ब्लॉक उखड़े हुए दिख रहे है । जिससे उद्यान की खूबसूरती पर काफी गहरा प्रभाव पड़ रहा है, उस टीन के शेड की छाव में पार्क में आने वाले सभी लोग आराम करते थे. कुछ समय पहले राजधानी में आयोजित हुए जीआईएस के लिए इस उद्यान में सौंदर्यीकरण करवाया था इस बात को अभी 1 महीना भी नहीं हुआ और उद्यान की हालत खराब होने लगी है.नगर निगम को इस बात का पता लगाना चाहिए की यह किसका कृत है, और भविष्य में ऐसी घटना न हो। इस तालाब में सुबह कई सारे लोग अपनी मॉर्निंग वाक के लिए आते है, और थक कर उस शेड के निचे बैठ केर आराम करते थे, पर बीते 3 दिनों से शेड निकला हुआ है जिसकी कोई जानकारी नहीं है की शेड किसके द्वारा हटाया गया.

सुभाष साहू( स्थानीय फल विक्रेता)

Next Post

एमपी नगर में रेस्टोरेंट बन रहे जाम की वजह, मल्टी लेवल पार्किंग में नहीं खड़े कर रहे वाहन

Wed Mar 12 , 2025
भोपाल। एमपी नगर जोन 1 के मनोहर डेरी एंड रेस्ट्रॉन्ट के आस-पास के क्षेत्र रोजाना बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी होने से ट्रैफिक जाम की समस्या बन गई है. ग्राहक और अन्य लोग अपनी गाडिय़ाँ सड़क पर खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। इससे न […]

You May Like