सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित

सीहोर। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा द्वारा जिले के ग्राम रामाखेड़ी, रलावती, सागोनी और ग्राम शिकारपुर में आयोजित कार्यक्रमों में 28 करोड़ 58 लाख 27 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन सड़कों का लोकार्पण किया गया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क विकास की रीढ़ होता है. बेहतर सड़क संपर्क से न केवल गांवों को शहरों से जोडऩे में सुविधा होती है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी. उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा सकें. इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए. कार्यक्रम में सुरेंद्र मेवाड़ा, पंकज गुप्ता, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे.

 

 

Next Post

दिनदहाड़े टूटा सूने घर का ताला, जेवर, नकदी चोरी

Thu Apr 9 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत कुर्रे रोड में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात, नकदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला घर में ताला लगाकर डयूटी पर अस्पताल गई हुई थी।पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम श्रीमति स्वर्णलता मिश्रा […]

You May Like