अवैध शराब के खिलाफ भोपाल आबकारी की कार्रवाई, 380 पाव मदिरा जब्त

भोपाल: अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 380 पाव देशी शराब जब्त की. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर आबकारी अधिकारियों ने यह कार्रवाई की. सबसे पहले ईदगाह हिल्स के बाजपेयी नगर मल्टी क्षेत्र में दीपक पोरपंथ के पास से 90 पाव देशी मदिरा जब्त की गई. आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम तहत प्रकरण दर्ज किया गया.
-वाहन से 290 पाव शराब पकड़ी
मदर इंडिया कॉलोनी निवासी अफसर अंसारी उर्फ भूरा को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा गया. उसके पास से वाहन सहित 290 पाव देशी मदिरा जब्त की गई. उसके खिलाफ धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया. इसी तरह बैरसिया के करदाई जोड़ में रोहित साहू को मोटरसाइकिल से अवैध देशी शराब ले जाते पकड़ा गया. उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में गश्त, निगरानी और दबिश की कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'पायर' भारत में होगी रिलीज, 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है निर्देशक विनोद कापरी की यह फिल्म

Tue Sep 29 , 2026
हैदराबाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विनोद कापरी की चर्चित और प्रशंसित फिल्म ‘पायर’ (Pyar) को आखिरकार भारत में रिलीज की आधिकारिक तारीख मिल गई है। कुमाऊं हिमालय की खूबसूरत वादियों और वहां के ग्रामीण जीवन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म अब देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने […]

You May Like