किशोरदा के जन्मदिवस पर शहर में कई जगह हुए संगीमय आयोजन

खंडवा। देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार किशोर दा का जन्म उत्सव पूरे देश के साथ उनकी जन्मस्थली खंडवा में भी उत्साह के साथ मनाया गया। एक ऐसा गायक कलाकार जिन्होंने अपनी माटी से प्रेम करते हुए देश या विदेश के स्टेज पर अपना कार्यक्रम प्रारंभ करने के पूर्व में खंडवा वाला किशोर का नाम हर समय लिया। हरफनमौला किशोर दा के जन्मदिन के अवसर पर इंदौर रोड़ स्थित किशोर दा की समाधि पर पुष्पांजलि व सुरमई श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया।

समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि में दिल्ली, मुंबई,सूरत, अहमदाबाद, गुवाहाटी इंदौर बडौदा उड़ीसा,राजकोट,वर्धा,अमरावती,सतारा, भोपाल, नासिक,इटारसी,गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा,व देश के अनेको स्थानों से किशोर प्रेमी उपस्थित हुए सभी ने समाधि पर गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी।

मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया की सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देश के महान गायक कलाकार जाली मुखर्जी मुंबई ने कहना है कहना है,किशोर नाइट में प्रस्तुति देने आए हिम्मत पंड्या श्री गायकवाड एवं गायिका अमृता देवेलकर ने चलते चलते मेरे ये गीत, मेरा जीवन कोरा कागज,विधायक कंचन तनवे ने जिंदगी के सफर में और मेरे सपनों की रानी,कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ये शाम मस्तानी,पुलिस अधीक्षक मनोज रॉय ने प्यार बांटते चलो,एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह डम डम डिगा डिगा,नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने चलते-चलते, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने पल पल दिल के पास गीत गाकर दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

किशोर नाइट और किशोर सम्मान कार्यक्रम में खंडवा पहुंचे जाली मुखर्जी,हिम्मत पंड्या, श्री गायकवाड, अमृता देवलकर का स्वागत नारायण बाहेती,सुनील जैन द्वार मोती की माला पहनाकर किया गया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे,विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा,उपायुक्त सचिन सिटोले,सचिव नारायण बाहेती ने पुष्पांजलि व स्वरांजलि दी।

Next Post

लाव-लश्कर के साथ निकली ओंकारजी की महासवारी 

Mon Aug 4 , 2025
ओंकारेश्वर। श्रावण मास की चौथी अंतिम शाही महा सवारी सोमवार को 2.00 बजे मंदिर से ढोल धमाकों के साथ व भक्तों के साथ निकली। सजी-धजी पालकी में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर जी विराजमान थे। 51 ढोलक के साथ मंदिर से निकलकर कोटी तीर्थ घाट पर पहुंची ज्योतिर्लिंग ओकारजी महाराज की रजत […]

You May Like