दमोह:मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था जय हनुमान ग्राम विकास समिति द्वारा ग्राम इमलाई के पंचायत भवन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला समन्वयक श्री सुशील नामदेव ने कहा कि प्रस्फुटन समितियों का मुख्य उद्देश्य सरकार और समाज के बीच सेतु बनकर कार्य करना है। गांव हमारा है और गांव के लोग हमारे हैं, इसलिए गांव के विकास के लिए सभी को दृढ़ संकल्प के साथ टीम बनाकर कार्य करना चाहिए। समितियां ग्रामीणों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और ग्राम विकास में जनभागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि समितियों को गांव में शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीणों को जागरूक करना चाहिए और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती वंदना जैन, नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री राकेश राठौर, प्रस्फुटन समिति के सदस्य रत्नेश सुमन, राजू पटेल, योगेश सुमन, परामर्शदाता श्री ब्रजेश सेन सहित अन्य सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
