मंत्रीमंडल की औपचारिक अनुमति शेष, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के गेट नंबर-4 के सामने एडवोकेट चेंबर और मल्टी लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट के मामले में सुनवाई दौरान शासन की ओर से बताया गया कि उक्त प्रोजेक्ट के लिए वित्त विभाग सहित अन्य सभी प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है, अब केवल मंत्रीमंडल की औपचारिक अनुमति शेष है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने अगली सुनवाई 15 मई के पहले अंतिम निर्णय लेकर जवाब पेश करने के निर्देश दिए।

मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन भवन का शिलान्यास 4 मई 2025 को हुआ था। हाईकोर्ट के गेट नंबर-चार के सामने करीब 117 करोड़ रुपये से आधुनिक लायर्स चेम्बर और बहुस्तरीय पार्किंग बनना है। इसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस एसी शर्मा, जस्टिस सूर्यकांत शर्मा और तत्कालीन चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की मौजूदगी में हुआ था। इसे लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने लगातार राज्य सरकार से पत्राचार किया।

Next Post

सत्येंद्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम और गुड्डी आदिवासी को सहारिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया 

Fri May 1 , 2026
भोपाल। राज्य शासन ने मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी दो वर्षों के लिए नियुक्त किया है। वहीं, राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर श्रीमती गुड्डी आदिवासी को अस्थायी रूप से […]

You May Like