ग्वालियर मेले की तैयारियां तेजी के साथ की जा रहीं, खाली दुकानों का ऑनलाइन आवंटन आज से शुरू

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मेले में साफ-सफाई के कार्य को भी तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही जल प्रदाय हेतु नलकूप खनन का कार्य भी अंतिम चरण में है। मेले में अब तक 240 दुकानों का आधिपत्य मेला प्राधिकरण द्वारा दिया जा चुका है। मेले में दुकानों को सजाने का कार्य भी दुकानदारों द्वारा तेजी से किया जा रहा है।

25 दिसम्बर तक आवंटित दुकानें संचालन की स्थिति में नहीं पाई गईं तो ऐसे दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने ग्वालियर व्यापार मेले में जिन लोगों को दुकाने आवंटित की हैं उन्हें तत्काल कार्य प्रारंभ करने को कहा है। इसके साथ ही मेले की सभी तैयारियां तेजी के साथ पूर्ण करने की हिदायत भी दी है। मेले में रिक्त दुकानों के लिये ऑनलाइन आवेदन आज 2 दिसम्बर से किए जा सकेंगे।

पोर्टल पर रिक्त दुकानों में इलेक्ट्रोनिक सेक्टर, झूला सेक्टर, जनरल एवं फर्नीचर व कपड़ा सेक्टर अलग से प्रदर्शित हो रहे हैं। इच्छुक आवेदक अपनी पसंद की दुकानों के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दुकानें आवंटित की जायेंगीं।मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि ग्वालियर मेले में जिन दुकानों को आधिपत्य प्राप्त हो गया है उनके द्वारा दुकानों को सजाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। झूला सेक्टर में भी तेजी के साथ झूले स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है। मेले की साफ-सफाई का अभियान भी तेजी के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष मेला पूरी तरह से 25 दिसम्बर से प्रारंभ हो जायेगा।

Next Post

संचार साथी सरकार का जासूसी ऐप : प्रियंका गांधी

Tue Dec 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संचार साथी ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करने को हास्यास्पद बताते हुए आरोप लगाया कि यह जासूसी ऐप है जिसके जरिए सरकार हर मोबाइल पर नजर रखना चाहती है। श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों […]

You May Like