सिंधिया का 3 दिवसीय शिवपुरी दौरा शुरू, छात्रावास, पंचायत भवन, सीवेज प्लांट और अदानी सीएसआर प्रोजेक्ट की दी सौगात

शिवपुरी: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शनिवार से तीन दिन के शिवपुरी दौरे पर हैं। इस दौरान वे जिले में कई विकास कार्यों के भूमिपूजन और उद्घाटन के साथ-साथ जनसुनवाई और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन भी इस दौरे का प्रमुख आकर्षण है।सिंधिया आज सुबह टूरिस्ट विलेज शिवपुरी से कोलारस के न्यू बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बालक-बालिका छात्रावास, जनपद पंचायत भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नए बस स्टैंड और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन एवं उद्घाटन किया।

इसके बाद वे एप्रोच रोड और जैन बस्ती कोलारस में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए और दोपहर में लुकवासा में जनसुनवाई की। सिंधिया आज ही अपरान्ह में बदरवास के बुडा डोंगर में अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम राइज स्कूल परिसर में जनपद पंचायत भवन, आईटीआई भवन और छात्रावासों के भूमिपूजन एवं उद्घाटन होंगे। शाम को रन्नौद में तहसील भवन और 30 किमी लंबी सड़क परियोजना का भूमिपूजन होगा। रात तक गणेश कॉलोनी, फतेहपुर, रातौर, कृष्णपुरम कॉलोनी और झांसी तिराहा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम चलेंगे। रात्रि विश्राम शिवपुरी टूरिस्ट विलेज में होगा।

Next Post

बम की तरह फटी CNG कार: आंगनबाड़ी और स्कूल के पास मची चीख-पुकार, स्कूल से सुरक्षित निकाले गए मासूम

Sat Apr 25 , 2026
खिलचीपुर: ग्राम दौलाज में सुबह के समय एक मारूति वैन में धमाका होने से हड़कंप मच गया. सीएनजी गैस से चलने वाली मारूति वैन में करीब चार धमाके हुए. इसमें वैन की छत उड़ गया. हादसा आंगनबाड़ी केंद्र के पास हुआ.जिससे वैन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते […]

You May Like