कुक्षी में ब्रह्माबाबा की स्मृति में विश्व शान्ति दिवस पर विशेष आयोजन

कुक्षी:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था के मुख्य संस्थापक ब्रह्माबाबा कि स्मृति दिवस को “विश्व शांति दिवस” के रूप में मनाया गया। ब्रह्मकुमारी आश्रम आईजी धाम कॉलोनी शीतलामाता रोड कुक्षी में विशेष भोग एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रजापिता ब्रह्माबाबा के संपूर्णता को प्राप्त करने का दिवस, उनकी पुण्य स्मृति दिवस, स्मृति सो समर्थी दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज,आईजीधाम कॉलोनी कुक्षी में ब्रह्माबाबा की स्मृति में योग कर सभी ने अलौकिक अनुभव किया।

परमपिता परमात्मा शिवबाबा के भागीरथ ब्रह्माबाबा की स्मृति में ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, रीना बहन,पोरवाड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ब्रह्माकुमारीज संस्था के मिडिया विंग के प्रदेश संयोजक भ्राता आशीष गुप्ता इंदौर , वरिष्ठ पत्रकार भ्राता मनोहर मंडलोई,सहित सभी उपस्थित ब्रह्माकुमार – कुमारी भाई बहनों ने बाबा कों भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी ने बाबा की अनमोल शिक्षाओं को उनके गुण विशेषताओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

बीके ज्योति दीदी ने कहा की ब्रह्मा बाबा त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति, भगवान शिवबाबा के सच्चे परवाने थे। उनका पूरा जीवन ही प्रेरणादाई था वे सदा एक शिव की याद की लगन में मगन रहे विश्व कल्याण का कार्य किया। और परमपिता परमात्मा शिव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। अनेक संघर्ष एवं विपरीत परिस्थितियों में भी परमात्म निश्चय बुद्धि, अचल अड़ोल रहे। माता बहनों को ज्ञान कलश दे कर उनका संगठन बनाकर उन्हें शिव शक्ति का दर्जा दिया, उनका मान सम्मान बढ़ाया।

उन्हें ट्रस्टी बना कर अपना तन मन, धन, संबंध सब कुछ ईश्वरीय सेवा अर्थ अर्पित कर दिया। ऐसे भागीरथ बने जिसके ब्रह्मा मुखकमल द्वारा शिव परम पिता ने ज्ञान की गंगा बहाई जिससे अनेक आत्माओं का तन मन पावन हो गया और हो रहा है। उनकी अनमोल शिक्षाएं जीवन परिवर्तन करने वाली है ज्योति दीदी ने सभी भाई बहनों कों संकल्प दिलाया कि हम अपने मन, वचन, कर्म द्वारा पुण्य कर्म करते हुए व्यर्थ चिंतन, परचिंतन से मुक्त रहकर अपने जीवन को परमात्म श्रीमत के आधार पर श्रेष्ठ मार्ग पर चलेंगे। ब्रह्माबाबा की तरह समर्पित भाव से शिवबाबा को याद करते हुए संपन्न, संपूर्ण पवित्र बनेंगे। इस अवसर पर ब्रह्माभोग लगाया गया, बड़ी संख्या मे भाई बहनो ने ब्रह्माभोजन प्राप्त कर ईश्वरीय सेवा का संकल्प लिया।

Next Post

तिल्लौर में सड़क हादसा, उपचार में लापरवाही से गई व्यक्ति की जान, बेटा गंभीर घायल

Wed Jan 22 , 2025
इंदौर:तिल्लौर खुर्द में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राकेश वर्मा (42) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा यश (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल यश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि एमवाय अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं […]

You May Like