उप मुख्यमंत्री तथा विधायक गुढ़ ने मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा  

रीवा। गुढ़ के समीप स्थित भैरवनाथ मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसी माह मंदिर का विधिवत लोकार्पण करेंगे. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया. उप मुख्यमंत्री ने हेलीपैड, मुख्य कार्यक्रम स्थल तथा मंदिर का निरीक्षण किया. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे. वाहनों की पार्किंग, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा कार्यक्रम से जुड़े अन्य प्रबंधों पर विशेष ध्यान दें. मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों में किसी तरह की कोरकसर बाकी न रखें. मंदिर से जुड़े निर्माण कार्य 25 जनवरी तक हर हाल में पूरे कराएं. भैरवनाथ मंदिर धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. विधायक गुढ़ ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी. इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम सुधाकर सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नितिन पटेल, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह, विवेक दुबे, केके गर्ग, स्थानीय जन प्रतिनिधिगण तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

उप मुख्यमंत्री ने भैरवनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह ने नवनिर्मित भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. उप मुख्यमंत्री ने गजमाला अर्पित करके भगवान भैरवनाथ की पूजा की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भैरवनाथ अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है. इसका धार्मिक के साथ-साथ पर्यटन के रूप में विकास किया जा रहा है. यहाँ दिनोंदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से मंदिर का महत्व अपने आप स्पष्ट हो जाता है. वर्षों से भैरवनाथ की खुले में रखी प्रतिमा पर अब भव्य मंदिर तैयार हो गया है. इसका इसी महीने मुख्यमंत्री जी लोकार्पण करेंगे. भैरवनाथ मंदिर रीवा के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है. इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे.

Next Post

छतरपुर में रात का पारा चढ़ा, सुबह ठंड से मिली राहत

Sun Jan 18 , 2026
छतरपुर। जिले में रविवार को ठंड के तेवर कुछ नरम पड़े। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री […]

You May Like