ई-रिक्शा में बैठते ही महिला की कलाई से उड़ाई सोने की चूड़ियां


इंदौर:जोशी मोहल्ला क्षेत्र में एक महिला को बदमाशों ने शिकार बना लिया. घटना उस वक्त हुई जब 53 वर्षीय महिला ई-रिक्शा में बैठ रही थीं. इसी दौरान अज्ञात आरोपी उनकी कलाई से सोने की दो चूड़ियां उतारकर भाग निकला.

चूड़ियों की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है, सूचना पर थाना मल्हारगंज पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कनाड़िया में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी

Wed Aug 27 , 2025
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया. घटना संचार नगर एक्सटेंशन इलाके की है, जहां अज्ञात आरोपी घर का ताला तोड़कर भीतर घुसा और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात चुरा ले गया. चोरी गए सामान […]

You May Like

Play sound