सीहोर. प्रांतीय शिक्षक संघ ने स्कूल संचालित करने का समय सुबह की पारी में 7:30 बजे से किए जाने की मांग की है. इस मामले में प्रांतीय शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल डीईओ संजय सिंह तोमर से मिला और तेज भीषण गर्मी से स्कूलों में बने हालातों से अवगत कराया. संघ जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि पुन: शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है. गर्मी के प्रभाव को देखते हुए स्कूल संचालित करने का समय परिवर्तित करते हुए सुबह की पारी 7:30 बजे से करने की मांग की. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और बिजली की समस्या रहती है. इससे छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पढऩे की संभावना है. बच्चे बीमार पड़ सकते हैं. नतीजतन स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाना चाहिए.
