
सौसर।रामाकोना के देवी जोड़ के समीप एक नाले में सोमवार को अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सौसर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध हत्या का लग रहा है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही और साक्ष्य जुटाने में लगी रही। मृतक की शिनाख्त पिपला नारायणवार निवासी इरफान खान उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की जा रही है। सौसर थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
