धार में पहली बार विशेष ‘आधार जन समाधान शिविर’ का आयोजन

धार: जिले के नागरिकों की आधार संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धार में पहली बार विशेष ‘आधार जन समाधान शिविर’ का आयोजन किया गया।शिविर में नागरिकों के लंबित आधार प्रकरणों, विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं तथा जटिल मामलों की सुनवाई की गई। प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की गई तथा आगे की प्रक्रिया के संबंध में नागरिकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (ढ्ढष्ठ्रढ्ढ), भोपाल की विशेष टीम उपस्थित रही। टीम द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना गया तथा प्रकरण की प्रकृति के अनुसार आवश्यक जांच एवं कार्रवाई करते हुए उचित समाधान एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

शिविर में 80 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया और अपनी आधार संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यक मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया।ढ्ढष्ठ्रढ्ढ द्वारा धार में आधार सेवा केंद्र तथा विशेष आधार जन समाधान शिविर की यह पहल नागरिकों को आधार सेवाएं अधिक सुगम, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने तथा आधार संबंधी जटिल एवं लंबित मामलों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।धार जिले के नागरिक अब आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ 99/2, कैलाश नगर, दीनदयाल पुरम, धार नाका, पीजी कॉलेज के पास, धार पर स्थित आधार सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।

Next Post

'प्रोजेक्ट O2' में कदम रखने जा रहे हैं संग्राम सिंह

Tue Oct 27 , 2026
मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता) एक रहस्यमयी रिसर्च फैसिलिटी। O2 से जुड़ा एक अनजाना संकेत। और संग्राम सिंह के सामने खुलती एक नई दुनिया। पहलवान, एमएमए फाइटर और अभिनेता सिंह फिल्म प्रोजेक्ट O2 के साथ भविष्य की रहस्यमयी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर आने वाले […]

You May Like