नवोदित कला संगीत महाविद्यालय में ‘अभिनव प्रयोग’ का शुभारंभ

सागर: नवोदित कला संगीत महाविद्यालय, सागर द्वारा ‘श्रुति मंडल’ सांगीतिक बैठक के अंतर्गत शनिवार को ‘अभिनव प्रयोग’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जुगल किशोर नामदेव, तबला विभाग के प्रमुख आकाश जैन, गायन विभाग की प्रमुख कु. तृप्ति सेन एवं कथक विभाग की प्रमुख श्रीमती उर्मिला नामदेव द्वारा किया गया। विद प्रथम वर्ष के छात्र भास्कर साहू ने एकल शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया।

उन्होंने राग बिहाग में सर्वप्रथम विलंबित ख़याल एकताल में “मेरो मन लागो माई”, इसके पश्चात मध्यलय तीनताल में “मन जा, मन जा बावरी” तथा अंत में द्रुत तीनताल में तराना प्रस्तुत किए। तबले पर आकाश जैन तथा हारमोनियम पर कु. तृप्ति सेन ने उत्कृष्ट संगत प्रदान की। तबला विभाग के मात्र 13 वर्षीय छात्र सार्थक सैनी ने एकल तबला वादन प्रस्तुत किया। उनके तबला वादन में हारमोनियम पर सृजन मिश्रा ने संगत प्रदान किए। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में कथक विभाग की विद प्रथम वर्ष की छात्रा माधवी अहिरवार ने तीनताल में आमद से अपनी प्रस्तुति का प्रारंभ किया।उक्त जानकारी विद प्रथम वर्ष के छात्र तरुण अहिरवार ने दी।

Next Post

आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस कोर्स संपन्न

Sun Jul 12 , 2026
दमोह: परम पूज्य गुरुदेव श्री रविशंकर के आशीर्वाद से दमोह में आयोजित 6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का रविवार को सफल समापन हुआ।कार्यशाला में प्रतिभागियों ने गुरुदेव की अद्भुत और चमत्कारिक सुदर्शन क्रिया सीखी। साथ ही साधना, सेवा, सत्संग, प्राणायाम, योग, ध्यान, ज्ञान की कुंजियों और खेल के माध्यम से स्वयं […]

You May Like