काचीगुड़ा से भगत की कोठी ट्रेन का बुरहानपुर स्टेशन पर कल से स्टॉपेज

बुरहानपुर। बुरहानपुर को प्रतिदिन चलने वाली एक और ट्रेन के स्टॉपेज की सौगात मिल गई है।

इस नई ट्रेन के शुरू होने की जानकारी सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को मिलते ही उनके द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर बात व पत्र प्रेषित कर बुरहानपुर स्टॉपेज देने के लिए अनुरोध किया था। इसी दिन देर शाम रेलवे मंत्रालय द्वारा ट्रेन का बुरहानपुर में स्टॉपेज देने का पत्र जारी कर दिया गया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्य रेल भुसावल मंडल परामर्शदात्री समिति सदस्य पंकज नाटाणी ने बताया कि प्रतिदिन काचीगुड़ा भगत की कोठी,जोधपुर से हैदराबाद,अप डाउन चलने वाली नई ट्रेन का बुरहानपुर में स्टॉपेज मिलने से यात्रियों व तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। यही नहीं बुरहानपुर में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज निवासरत है। समाजजनों का राजस्थान में आवागमन बना रहता है। व्यापारिक दृष्टि से भी ट्रेन के ठहराव से लाभ मिलेगा।

सांसद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Next Post

सीएम राइस स्कूल में सीलिंग का प्लास्टर गिरा,बाल बचे स्कूली बच्चे 

Sat Jul 19 , 2025
दमोह. इस वर्ष झमाझम बारिश के चलते पक्के भवनों में भी पानी भराव रिसाव जैसे हालात निर्मित होने से सबसे ज्यादा असर छात्रों की सीलिंग पर नमी बन जाने से नजर आ रहा है.जिससे सीलिंग की प्लास्टर अचानक गिरने से लोग भयभीत बने रहते हैं.ऐसे ही कुछ हालातो के बीच […]

You May Like