
रतलाम। महादेव को अपमानित कर सोशल मिडिया पर पोस्ट डालने वाले आदतन अपराधी इमरान को आक्रोशित भक्तों द्वारा अस्पताल में पीटा। बताया जा रहा है कि आरोपी इमरान को पुलिस मेडिकल चेकअप कराने जिला चिकित्सालय ले गए थे, जहां मौजूद लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उसकी पिटाई कर दी।
बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़े दीनदयाल नगर निवासी महावीर बामनिया ने स्टेशन रोड थाने पर पहुंचकर इंस्ट्राग्राम पर महादेव को अपमानित करने वाला एक विडीयों बताया। उक्त विडीयो में एक व्यक्ति ने शिवलिंग की पिण्डी पर पैर रखकर उसकी रील बनाई और इसे सुक्खा महाराज नामक आईडी से पोस्ट किया था। आपत्तिजनक रील डालने वाले के बारे में पता करने पर पता चला कि उक्त पोस्ट इमरान उर्फ सुक्खा महाराज पिता रियासत अली नि.शनि गली पुरोहितजी का वास द्वारा डाली गई है।
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तत्परता दिखते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी इमरान उर्फ सुक्खा महाराज को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायलय में पेश किया, जहां से न्यायलय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। न्यायलय से आरोपी को पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। वहा मौजूद महादेव भक्तों ने आरोपी इमरान को देख आक्रोश व्यक्त किया और आरोपी को चिकित्सालय में पिट दिया।
