गोवंश बचाने में नहर में समाया ट्रेलर

सिंगरौली: देवसर क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर सोमवार देर रात गोवंश को बचाने के प्रयास में कोयला लोड ट्रेलर नहर में जा गिरा। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जिससे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संकरी सड़क, आवारा गोवंश और बढ़ते भारी वाहनों के दबाव को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताते हुए हाईवे के शीघ्र चौड़ीकरण की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक MP 19 ZG 3436 कोयला लेकर सिंगरौली से सीधी जा रहा था। चालक लवकुश केवट, निवासी पड़रिया कला, ने बताया कि रात करीब एक बजे देवसर पूर्वी बाईपास पर डिवाइडर के पास अचानक सड़क पर गोवंश आ गया। उसे बचाने के लिए वाहन मोड़ते समय सामने से आ रहे हाइवा को रास्ता देना पड़ा। ट्रेलर नहर किनारे पहुंचा तो मिट्टी धंस गई और वाहन सीधे नहर में उतर गया। चालक सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना ने एक बार फिर देवसर बाईपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं और सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए।

Next Post

शक्ति नगर–विंध्यनगर मुख्य मार्ग पर जलभराव से यातायात बाधित, राहगीरों को भारी असुविधा

Tue Jul 21 , 2026
शक्ति नगर, सोनभद्र उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण शक्ति नगर–विंध्यनगर मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। राख (फ्लाई ऐश) परिवहन एवं भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। एनटीपीसी […]

You May Like