आज़ाद स्मृति समारोह का शुभारंभ, सीएम डॉ यादव ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चन्द्रशेखर आजाद नगर, जिला आलीराजपुर में आयोजित आज़ाद स्मृति समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग का प्रतीक है। उनके नाम पर आयोजित यह समारोह युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

जीवाजी विश्वविद्यालय में “बात करें, बोझ हल्का करें” विषय पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला

Fri Feb 27 , 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण एवं परामर्श प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “बात करें, बोझ हल्का करें” विषय पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, संवाद को प्रोत्साहित करना तथा संतुलित दिनचर्या के माध्यम से तनाव प्रबंधन […]

You May Like

मनोरंजन