संत कृपाल सिंह महाराज के सान्निध्य में हुआ कथा का भूमि पूजन

ग्वालियर: लक्ष्मीगंज स्थित आराधना बैंक्वेट हॉल में 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व आज आध्यात्मिक संत कृपाल सिंह महाराज के सान्निध्य में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन के दौरान कथा की सफलता, विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं धर्म के प्रचार-प्रसार की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने आगामी श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 से 21 जुलाई तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 8 बजे तक आराधना बैंक्वेट हॉल, हरे शिव गार्डन के पास, लक्ष्मीगंज, ग्वालियर में किया जाएगा। कथा परीक्षित शांति देवी एवं कथा आयोजक राजीव पांडेय, राजेश पांडेय, दिनेश पांडेय, अमिताभ पाण्डेय ने पूजन किया।

Next Post

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की विजय के लिए ग्वालियर में हुई बैठक

Mon Jul 13 , 2026
ग्वालियर: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ आज बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव उपस्थित रहे, बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं […]

You May Like