पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को अंतिम विदाई, सांसद कचनार पहुँचे

सतना: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह के निधन पर रविवार को उनके गृह ग्राम कचनार में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँचे। सतना सांसद गणेश सिंह भी कचनार पहुँचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए और स्वर्गीय यादवेंद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सांसद गणेश सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने अपने निजी संपर्कों और जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन हासिल किया था।

गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को उन्होंने हमेशा अपना आधार बनाया और जीवन भर उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहे।उन्होंने बताया कि कई बार देर रात भी यादवेंद्र सिंह गरीब परिवारों के वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होते हुए मिल जाते थे, जिससे उनके जनसेवा के प्रति समर्पण का पता चलता था। गणेश सिंह ने कहा कि जब यादवेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने उनके संघर्ष को नहीं समझा, इसलिए अब वे अपना शेष जीवन भाजपा में रहकर जनता की सेवा करेंगे।

भाजपा में आने के बाद उन्हें पूरा सम्मान मिला और पार्टी के साथ मिलकर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। सांसद ने बताया कि पिछले छह महीनों से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही थी और अंततः वे हम सबको छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि यादवेंद्र सिंह उनके अच्छे साथी और मददगार थे तथा जो भी व्यक्ति उनसे जुड़ता था, उसके साथ वे अंतिम समय तक पूरी निष्ठा से खड़े रहते थे। अंतिम संस्कार में मौजूद समर्थकों और ग्रामीणों के बीच गहरा शोक देखने को मिला। सभी ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि स्वर्गीय यादवेंद्र सिंह की यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। उन्होंने पुनः श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Next Post

जानलेवा डीजे पर पुलिस की सख्ती, तीन डीजे जब्त

Mon Mar 16 , 2026
सीहोर/आष्टा। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. पिछले दो दिनों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन डीजे जब्त कर संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं. आष्टा थाना पुलिस को […]

You May Like